REPORT BY SAHIL PATHAN : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में 4 आतंकवादियों सहित 1 सैनिक शहीद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सशस्त्र हमलावरों ने पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर हमला किया। जिसमें भारी गोलीबारी हुई ,जिसमें कम से कम चार आतंकवादी और एक सैनिक मारे गए हैं। सेना के मीडिया विंग के अनुसार सशस्त्र हमलावरों ने पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर हमला किया, जिसमें भारी गोलीबारी हुई जिसमें कम से कम चार आतंकवादी और एक सैनिक मारे गए।हमले के बाद में प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा हमले की जिम्मेवारी ली गई है। ये हमले बुधवार को पंजगुर और नोशकी जिलों में हुए। पंजगुर में, आतंकवादियों ने दो स्थानों से सुरक्षा बलों के शिविर में प्रवेश करने की कोशिश की, जबकि नोशकी में उन्होंने फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) पोस्ट में घुसने का प्रयास किया, जिसका “तुरंत जवाब दिया गया”। सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान जारी कर कहा है कि , दोनों हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया, जिससे आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ। बयान में कहा गया है कि गोलीबारी में चार आतंकवादी और एक सैनिक मारा गया, जबकि एक हमले में एक अधिकारी घायल हो गया। बीएलए ने एक बयान में हमलों की जिम्मेदारी ली है। अलगाववादी संगठन ने हाल ही में सुरक्षा बलों और प्रतिष्ठानों पर हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को हुए हमले बलूचिस्तान में इस तरह के हमलों की कड़ी में नवीनतम थे और प्रांत के केच जिले में सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर आतंकवादी हमले में दस सैनिकों के मारे जाने के एक सप्ताह बाद किए गए हैं।इससे पूर्व गत 28 जनवरी को डेरा बुगती के सुई इलाके में हुए बम विस्फोटों में लेविस फोर्स के तीन जवान और बुगती आदिवासी नेता मारे गए थे और आठ अन्य घायल हो गए थे। जबकि 30 जनवरी को जाफराबाद जिले के डेरा अल्लाहयार कस्बे में ग्रेनेड हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 17 लोग घायल हो गए थे. उल्लेखनीय है कि क्षेत्रफल की दृष्टि से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यह अरबों डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना का घर भी है।
Categories: DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS

Latest Posts
- दीपावली से पहले महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा परिणाम होंगे जारी, अधिकांश परिणाम घोषित
- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीकानेर आये

- दीपावली के अवसर पर रविवार को खुली रहेगी बीकानेर फल सब्जी मंडी, सोमवार को रहेगा अवकाश
- विज्ञान केवल अध्ययन का नहीं समस्याओं के समाधान का भी है माध्यम : डॉ. मेघना शर्मा

- Indian Army Organises Civil Defence Master Trainers Programme at Bikaner Military Station, 50 Volunteers Undergo Specialised Training in Emergency Preparedness and Cyber Defence

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


