पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया बने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष:साढ़े तीन साल बाद फिर पायलट समर्थक को यूथ कांग्रेस की कमान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनिया बने यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष:साढ़े तीन साल बाद फिर पायलट समर्थक को यूथ कांग्रेस की कमान

संगरिया से कांग्रेस विधायक​ अभिमन्यु पूनिया को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने तीनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर इस साल फरवरी में वोटिंग हुई थी। सितंबर में नतीजे घोषित करके अध्यक्ष के अलावा बाकी पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दे दी थी। अध्यक्ष पद पर अभिमन्यू पूनिया को सबसे ज्यादा 2.30 लाख वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड को 1.98 लाख और तीसरे नंबर पर यशवीर सूरा को 1.57 लाख वोट मिले थे। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और सचिव से लेकर जिलाध्यक्ष के पदों तक नियुक्तियां हो चुकी हैं।

साढ़े तीन साल बाद फिर यूथ कांग्रेस में पायलट खेमे का अध्यक्ष
जुलाई 2020 में पायलट खेमे की बगावत के समय विधायक मुकेश भाकर यूथ कांग्रस प्रदेशाध्यक्ष थे। उन्हें उस वक्त बर्खास्त करके गणेश घोघरा को अध्यक्ष बनाया गया था। चुनावों तक घोघरा ही प्रदेशाध्यक्ष रहे। अब साढ़े तीन साल बाद फिर यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर पायलट समर्थक नेता को नियुक्ति दी गई है।

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का रिजल्ट रोकने के पीछे गहलोत-पायलट टकराव

यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के नतीजों को रोका गया था। नतीजों की घोषणा नहीं करने के पीछे पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव को कारण माना गया था। बताया जाता है कि विधानसभा चुनावों से पहले खेमेबंदी को देखते हुए नतीजों की घोषणा टाल दी गई थी।

Categories:
error: Content is protected !!