पीएम मोदी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे:विधायकों-कार्यकर्ताओं से कर रहे चर्चा; पूर्व सीएम वसुंधरा नहीं पहुंचीं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पीएम मोदी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे:विधायकों-कार्यकर्ताओं से कर रहे चर्चा; पूर्व सीएम वसुंधरा नहीं पहुंचीं

पीएम नरेंद्र मोदी का जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर स्वागत करते सीएम भजनलाल शर्मा। - Dainik Bhaskar

पीएम नरेंद्र मोदी का जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर स्वागत करते सीएम भजनलाल शर्मा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। मोदी यहां विधायकों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। पीएम विधायकों-पदाधिकारियों के साथ डिनर भी करेंगे। डिनर में श्रीअन्न (मोटे अनाज) से बनी डिशेज को भी शामिल किया गया है। हालांकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नहीं पहुंची हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में बैठक ले रहे हैं। मोदी शाम 6 से रात 9 बजे तक बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में रहेंगे। रात को राजभवन में रुकेंगे। शनिवार को वे राजस्थान इंटरनेशल सेंटर में चल रही डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का जयपुर एयरपोर्ट पर अभिवादन करते राज्यपाल कलराज मिश्र।

पीएम नरेंद्र मोदी का जयपुर एयरपोर्ट पर अभिवादन करते राज्यपाल कलराज मिश्र।

लोकसभा चुनाव और राम मंदिर दर्शन को लेकर देंगे टास्क
पीएम मोदी विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव से पहले अहम टास्क देंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को गति देने पर चर्चा होगी। वहीं, 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भी पीएम नेताओं को टास्क दे सकते हैं।

जयपुर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए निकला पीएम का काफिला।

जयपुर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय के लिए निकला पीएम का काफिला।

पीएम साझा बैठक लेने के अलावा चुनिंदा नेताओं से अलग भी चर्चा कर सकते हैं। पीएम की बैठक का मुख्य फोकस केंद्र सरकार की बड़ी स्कीम्स का ग्राउंड पर प्रचार करने, विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रोग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों और राज्य सरकार के भावी कार्यक्रमों पर भी रहेगा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राजस्थान से नियमित रूप से लोगों को दर्शन के लिए जत्थे ले जाने के भावी कार्यक्रम और तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ जयपुर में बीजेपी ऑफिस पहुंचे।

तिजारा से विधायक बाबा बालकनाथ जयपुर में बीजेपी ऑफिस पहुंचे।

कमल की थीम पर की गई विशेष सजावट
प्रधानमंत्री के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आगमन को लेकर कार्यालय पर विशेष सजावट और रोशनी की गई। मुख्य भवन से लेकर कार्यालय परिसर को कमल की थीम पर सजाया गया। वहीं जयपुर एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी कार्यालय और राजभवन के रूट पर संगठन की ओर से भाजपा के झंडे लगाए गए। वहीं प्रशासन की ओर से विशेष सजावट की गई है।

पीएम मोदी की विजिट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा भी गुरुवार शाम बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे। यहां तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

पीएम मोदी की विजिट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा भी गुरुवार शाम बीजेपी मुख्यालय पहुंचे थे। यहां तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

पीएम मोदी की विजिट को लेकर गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने भी बीजेपी कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के सात पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली थी।

बीजेपी ऑफिस को कमल की थीम पर सजाया गया।

बीजेपी ऑफिस को कमल की थीम पर सजाया गया।

सीएम भजनलाल पूरी कर रहे हैं मोदी की दी हुई गारंटियां
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को बैठक के दौरान कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब काम पूरा होने की गारंटी है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने जनता को गारंटी दी थी, भाजपा की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उन गारंटियों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया, 450 में रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना से लोगों को लाभान्वित किया।

भाजपा सरकार की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान भारत योजना सहित मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए तीन दिन तक हाई अलर्ट पर शहर, ट्रैफिक रूट में बदलाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे वायु सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें रिसीव करने के लिए डीजीपी राजस्थान यूआर साहू, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित कई बीजेपी नेता पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर डायरेक्टर अजीत डोभाल पहले ही जयपुर पहुंच चुके हैं। वे तीन दिन तक इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस के कारण जयपुर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

Categories:
error: Content is protected !!