पीबीएम कैंसर अस्पताल में ओरल हैड एण्ड नेक कैंसर जागरूक सप्ताह सोमवार से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


दिनांक 16 अप्रेल 2023, बीकानेर। आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र पीबीएम अस्पताल के सर्जीकल ऑन्कोलॉजी प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा विभाग मे ओरल हैड एण्ड नेक कैंसर जागरूक सप्ताह के तहत दिनांक 17 एवं 18 अप्रेल को ओरल कैंसर स्क्रीनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा।
एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि जिन मरीजों को मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बा, आवाज में अचानक बदलाव दोनों का अचानक गिरता, खाने या निगलने के दिक्कत, मुंह, गर्दन, वाले के पिछले हिस्से में दर्द जो कान तक जाता हो, गर्दन सूजन और चेहरे पर सूजन, जबड़े की सूजन, मुंह में असामान्य स्वतस्त्राव, सांस लेते या बोलने मे परेशानी इत्यादि लक्षण महसूस होत है वें व्यक्ति कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में अपनी जांचे करवा सकते है।

Categories:
error: Content is protected !!