पुलिस थाना पांचू अंतर्गत गैस एजेंसी डीलर से रुपये व मोबाईल छीनने वाले मुल्जिम गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।पुलिस थाना पांचू ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस एजेन्सी डीलर से रूपये व मोबाईल छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से रुपये व मोबाईल बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि गत 29जुलाई को परिवादी खेताराम मेघवाल निवासी पांचू ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वो गैस सिलेण्डर वितरित करने पांचू आ रहा था। रास्ते में पांचू- ढिंगसरी रोड पर पिकअप गाड़ी में आए चार अज्ञात लोगों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर 46000 रुपए व मोबाइल छीन लिया।पुलिस द्वारा मारपीट व लूट का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रफुल्ल कुमार महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज, बीकानेर, श्रीमती प्रीतिचंद्रा आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन मे तथा सुनील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा नेम सिंह चौहान पुलिस उपाधीक्षक वृत नोखा के सुपरविजन में पांचू थाना पुलिस तथा गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों मुलजिमानो हेतराम पुत्र बन्नाराम उम्र 23 निवासी नाथूसर ,सुरेश कुमार पुत्र हरजीराम उम्र 20 वर्ष निवासी नाथूसर,. रघुवीरसिंह पुत्र भानीसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी नाथूसर व भगवानसिंह पुत्र मदनसिंह उम्र 19 वर्ष निवासी नाथूसर को बापर्दा गिरफ्तार किया। इस हेतु गठित टीम में
विकास बिश्नोई पु.नि० थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू,रामस्वरूप सउनि पुलिस थाना पांचू 03. सुरेश हैड कानि पुलिस थाना पांचू,अन्नाराम कानि पुलिस थाना पांचू , कैलाश कानि पुलिस थाना पांचू,ओमप्रकाश कानि पुलिस थाना पांचू धूड़ाराम , गोपालाराम कानि पुलिस थाना पांचू,लक्ष्मण कानि पुलिस थाना पांचू तथादीपक यादव साइबर सेल बीकानेर शामिल थे।

Categories:
error: Content is protected !!