पुल निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित , रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर पुल निर्माण कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:-

  1. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेष रेलसेवा जो दिनांक 02.06.23 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-बीकानेर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-फलौदी-लालगढ-बीकानेर होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 01.06.23 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग बीकानेर-मेडता रोड-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।

नोट – उपरोक्त रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग पर फलौदी जं. स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Categories:
error: Content is protected !!