पुष्पा सत्यानी बनीं चूरू कलेक्टर, उतमसिंह होंगे एडीएम:आईएएस, आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर; राजस्थान कार्मिक विभाग ने जारी की लिस्ट

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पुष्पा सत्यानी बनीं चूरू कलेक्टर, उतमसिंह होंगे एडीएम:आईएएस, आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर; राजस्थान कार्मिक विभाग ने जारी की लिस्ट

पुष्पा सत्यानी अब चूरू की नई जिला कलेक्टर होगी। - Dainik Bhaskar

पुष्पा सत्यानी अब चूरू की नई जिला कलेक्टर होगी।

पुष्पा सत्यानी अब चूरू की नई जिला कलेक्टर होगी। प्रदेश में सरकार बदलते ही राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात जारी आईएएस और आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में चूरू के जिला कलेक्टर और एडीएम को भी बदला है।

आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर सूची में चूरू के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव लगाया गया है। सिहाग के स्थान पर चूरू में राजस्थान राज्य कृषि विपणन एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव एवं कृषि विपणन बोर्ड जयपुर की निदेशक पुष्पा सत्यानी को चूरू जिला कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। पुष्पा सत्यान मूलत बीकानेर की रहने वाली है। इनको पहली बार जिला कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग दी गई है। इसके अलावा यह पहले एडीएम व एसडीएम के पद पर भी रह चुकी है।

राज्य सरकार ने आरएएस अधिकारियों की भी ट्रांसफर सूची जारी की है। जिसमें चूरू एडीएम लोकेश कुमार गौतम को अजमेर एडीएम की पोस्ट पर लगाया गया है। वहीं अलवर के एडीएम उतमसिंह शेखावत को चूरू एडीएम लगाया गया है। रतनगढ़ एसडीएम डाॅ. अभिलाषा चैधरी के स्थान पर अमित वर्मा को रतनगढ़ एसडीएम व राजगढ में दीपांशु सांगवान की जगह डाॅ. गरिमा शर्मा को राजगढ़ एसडीएम लगाया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!