पूनरासर हनुमानजी का भव्य श्रृंगार, महाआरती व प्रसाद का हुआ आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। ब्रह्मपुरी चौक स्थित पंडित विजय कुमार श्रीमाली (लालजी) के आचार्यत्व में सुबह सात बजे पंचामृत से विधिवत मंत्रोचार से पूनरासर हनुमानजी की मूर्ति का अभिषेक किया व ९ बजे महाआरती का आयोजन हुआ। महाप्रसादी में दाल-बाटी-चूरमा का भोग लगाया गया। निवास स्थान पर सुबह से भक्तजनों को ताता लगा हुआ था।
हर साल की भांति इस साल भी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पंडित लालजी के निवास स्थान पर यह आयोजन हुआ। हालांकि प्रशासन ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील स्थित पूनरासर गांव में आयोजित होने वाले मेले पर रोक लगा दी है। जिससे पैदल यात्रा व सेवा आदि पिछले पांच मेलों से आयोजन नहीं हो सका है परन्तु भक्तों ने कोरोना गाइड लाइन की पालना भी की व बाबा की भक्ति में सराबोर भी रहे।
शंशाक गोस्वामी, डॉ. आनन्द जोशी, गोलू जोशी, गौरव श्रीमाली, प्रियांशू श्रीमाली, हिमांशु श्रीमाली, राजेन्द्र श्रीमाली, सुरेन्द्र श्रीमाली समेत आदिगणेश भक्तमण्डल के सदस्यों ने हनुमानजी का भव्य श्रृंगार व महाआरती कर माहोल भक्तिमय बना दिया। पंडित लालजी ने बाबा हनुमानजी से विश्व शांति व कोरोना महामहामारी से जल्द मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।

Categories:
error: Content is protected !!