पूर्व चैयरमेन को फिरौती के लिए धमकी:रोहित गोदारा के नाम से फोन धमकी, रुपए नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पूर्व चैयरमेन को फिरौती के लिए धमकी:रोहित गोदारा के नाम से फोन धमकी, रुपए नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी।

पूर्व चैयरमेन को फिरौती के लिए धमकी - Dainik Bhaskar

पूर्व चैयरमेन को फिरौती के लिए धमकी

झुंझुनूं में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। झुंझुनू के बिसाऊ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व बिजनेसमैन को रोहित गोदारा, संपत नेहरा व लॉरेन्स गैंग के अन्य गुर्गो की ओर धमकी भरा कॉल किया गया है।

फोन पर फिरौती की मांग की गई है। फोन करने वाले ने धमकाया है कि रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे। पूर्व चेयरमैन हारून खत्री ने बिसाऊ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि बिसाऊ के पूर्व चेयरमैन हारून खत्री को रंगदारी के लिए धमकी मिली है। शिकायत में बताया काम के सिलसिले में वह ज्यादातर मुम्बई रहता है। जब बिसाऊ आता है तो इंटरनेट व मोबाइल नंबर से उनके फोन पर रोहित गोदारा के नाम के व्यक्ति का फोन आता है और फिरौती की मांग करता है, पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी देता है।

कई बार अलग अलग नंबर से फोन आए है, बार बार पैसे की डिमांड की जा रही है। इसके अलावा लॉरेन्स विश्नोई के गुर्गे के संपत नेहरा व अन्य कई बार अलग अलग नंबरों से फोन कर फिरौती की मांग कर रहे है। पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है।

धमकी भरा कॉल आने के बाद पीड़ित ने बिसाऊ थाने में शिकायत दी। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले बदमाश की तलाश कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!