पूर्व विधायक बिधूड़ी के घर पर पत्थरबाजी:घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ने के बाद बालकनी में फेंके पत्थर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पूर्व विधायक बिधूड़ी के घर पर पत्थरबाजी:घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ने के बाद बालकनी में फेंके पत्थर

रावतभाटा के गणेश नगर स्थित बेंगू विधानसभा के पूर्व विधायक राजेन्द्रसिंह बिधूड़ी के घर पर देररात पत्थरबाजी की घटना सामने आई। सबसे पहले पत्थरबाज रात डेढ़ बजे आवास पर पहुंचे जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़े। उसके बाद दोबारा साढ़े तीन बजे आकर के बालकनी में पत्थर फेंक शीशे तोड़े गए। घटना के समय पूर्व विधायक घर पर नहीं थे। घटना शुक्रवार देर रात की है।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

देर रात घटना के दौरान कार्मिक शिवराज एंव तेजपाल मकान के अंदर ही थे। मगर डर के मारे बाहर नही आए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शनिवार को विधायक का निजी सचिव फूलचंद, शिवराज सहित अन्य रावतभाटा थाने पहुंचे ओर अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद सीआई सुनीता गुर्जर मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुंची। जहां घटना का मौका मुआयना कर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

Categories:
error: Content is protected !!