Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

पेपर फॉर्म भरकर सिम लेने वाले बीएसएनएल उपभोक्ताओं को करवानी होगी ईकेवाईसी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जिले के 15 हजार उपभोक्ताओं को एसएमएस द्वारा दी गई सूचना
ऑफलाइन ही होगी ई-केवाईसी प्रक्रिया, फर्जी मेसेज या कॉल से रहें सावधान

बीकानेर, 4 जुलाई। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल ) द्वारा अपने सभी पुराने मोबाइल उपभोक्ताओं, जिन्होंने पेपर फॉर्म भरकर सिम ली थी, को ईकेवाईसी करवाने के निर्देश जारी किये हैं।
बीकानेर व्यावसायिक क्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ऐसे सभी उपभोक्ताओं के फॉर्म को डिजिटल करने के लिए दूरसंचार विभाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले के 15 हजार उपभोक्ताओं को एसएमएस द्वारा इस संबंध में सूचित किया गया है । ऐसे सभी उपभोक्ताओं को अनिवार्यतः ई-केवाईसी करवानी होगी।
उपभोक्ता सेवा केंद्र के उप मंडल अभियंता जितेन्द्र चिनिया ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पास बीएसएनएलआरजे (BSNLRJ) हैडर से ईकेवाईसी का एसएमएस आया है वे सभी उपभोक्ता अपनी एक ओरिजिनल आई डी के साथ नजदीकी बीएसएनएल अधिकृत रिटेलर या फ्रेंचाइजी अथवा बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र में जाकर ईकेवाईसी करवा सकते हैं । उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से या फ़ोन पर नहीं होती है अतः फर्जी मेसेज या कॉल से सावधान रहें और अधिकृत केंद्र पर जाकर ही ई-केवाईसी करवाएं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!