प्रसारण निगम के कारण आज भी परेशान रहा बीकानेर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी जीएसएस ने सोमवार को बीकानेरवासियों को परेशान कर दिया। आज दोपहर दो बजे अचानक हल्दी राम प्याऊ स्थित 220 केवी जीएसएस से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 45 मिनिट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच एफसीआई और मेन जीएसएस में फॉल्ट आने से करीब 12 हजार की आबादी वाले इलाके सुभाषपुरा, रानीसर , 4 नंबर डिस्पेंसरी, विवेक नगर, अमर सिंह पुरा, इंदिरा कॉलोनी, भुट्टो का बाग, रोशनी घर चौराहा और रामपुरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।

Categories:
error: Content is protected !!