प्रियंका गांधी आज गृहणियों के लिए करेंगी बड़ी घोषणा, CM गहलोत ने दी जानकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

प्रियंका गांधी आज गृहणियों के लिए करेंगी बड़ी घोषणा, CM गहलोत ने दी जानकारी

locationझुंझुनू

Priyanka Gandhi Jhunjhunu Rally: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झुंझुनूं जिले के अरड़ावता गांव आएंगी। प्रियंका यहां गृहणियों के लिए बड़ी घोषणा करेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

priyanka_gandhi.jpg

Priyanka Gandhi Jhunjhunu Visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को झुंझुनूं जिले के अरड़ावता गांव आएंगी। प्रियंका यहां गृहणियों के लिए बड़ी घोषणा करेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि बुधवार को प्रियंका गांधी झुंझुनूं में दोपहर 12:30 बजे राजस्थान की गृहणियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगी। साथ ही प्रियंका की सभा को फेसबुक पेज पर लाइव देखने की अपील भी की है। गहलोत के इस ट्वीट के साथ ही घोषणा को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। गांरटी कार्ड वाले दांव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

प्रियंका बुधवार सुबह करीब 11.15 बजे अरड़ावता पहुंचकर इंदिरा गांधी बालिका निकेतन में स्थापित पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद के निकेतन स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन भी शिरकत करेंगे।

जनसभा में पहुंचने का दिया न्यौता
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अरड़ावता दौरे को लेकर मंगलवार को पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के नेतृत्व में पीले चावल देकर जनसभा में पहुंचने का न्यौता दिया गया। चौधरी कॉलोनी के वार्ड दस में घर-घर बुलावा दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अभयसिंह बड़ेसरा, पार्षद मनभरी पूनियां, नितिका थालौर, पार्षद निरंजन सैनी, पार्षद लोकेश कटारिया, मुकेश पूनियां, हवासिंह बेनीवाल, बस्तीराम, धर्मवीर, धर्मपाल, संदीप राव, ओमप्रकाश, महावीर, जेपी ढाका, लक्की टेलर, जयलाल, मोहरसिंह, प्रदीप रावणा, शीशराम, सुभिता पूनियां, मंजूदेवी, भतेरी देवी, सुमन देवी, संतोष देवी, विमला देवी, सुमन देवी आदि मौजूद थे।

Categories:
error: Content is protected !!