प्री डीएलएड 2025:ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा में अप्लाई करने की अंतिम तारीख आज हैं| समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि एक जून को प्रस्तावित इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी ई -मित्र के माध्यम से या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| समान्य या संस्कृत का आवेदन शुल्क 450 रुपए है तथा दोनों में आवेदन करने वाले को 500 रुपए ऑनलाइन भुगतान करना होगा|आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के खुद का बैंक खाता होना आवश्यक हैं| आयोजन समिति के सदस्य राकेश शर्मा ने बताया कि दो साल के प्रारंभिक शिक्षा के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 26 हजार सीटें है | परीक्षा में हिंदी तथा अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग प्रश्न पत्र दिए जाएंगे | तीन घंटे की प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विषयों से संबंधित 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे| परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी|

Categories:
error: Content is protected !!