कोटा, 12 सित. । प्री.बी.पी.एड./ प्री.एम.पी.एड. परीक्षा-2024 का आयोजन 8 सितम्बर 2024 को किया गया था, इसकी उत्तर कुंजी आज दिनांक 12 सितम्बर 2024 को जारी कर दी गई है । परीक्षा समन्वयक डॉ. कपिल गौतम ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी । डॉ. गौतम ने बताया कि उत्तर कुंजी प्रश्न-पत्र A, B, C एवं D चारों सीरीज के अनुसार आधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है । अत: विद्यार्थी वेबसाइट खोलकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं । उत्तर कुंजी पर किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाईट प्री.बी.पी.एड. हेतु pbpedvmou24.com एवं प्री.एम.पी.एड. हेतु pbpedvmou24.com पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं जिसके लिए शुल्क 100/- रूपये प्रति परीक्षार्थी निर्धारित किया गया है । आपत्ति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 14-09-2024 है । आपत्तियों पर विचार करने के पश्चात् परीक्षा परिणाम जारी किया जायेगा । इस परीक्षा में कुल सीटों के तीन गुना सफल आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षण के योग्य माना जाएगा तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों को ही बी.पी.एड./एम.पी.एड. में प्रवेश हेतु पात्र माना जावेगा, जिसके लिए मेरिट लिस्ट के माध्यम से काउंसलिंग करवाई जावेगी । उन्होंने परीक्षा से सम्बन्धित अद्यतन जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाईट का अवलोकन करने की सलाह दी है ।
Latest Posts
- ईसीबी ई-स्पोर्ट्स सीजन-1 में 30 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

- नवरात्र के उल्लास के साथ फिटनेस का जोश, DSF के संडे स्पोर्ट्स लैब में खेलों से जुड़ रहे बच्चे और युवा

- US Navy Missile Destroyer Reportedly Spotted Near India’s Maritime Neighbourhood Off Pakistan’s Coast

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


