फर्जी डिग्री मामले में एक ओर गिरफ्तार:दिल्ली में कॉल सेंटर से युवाओं को झांसे में लेता था, नरेश का फर्जी डिग्री बनाने में दिया था साथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फर्जी डिग्री मामले में एक ओर गिरफ्तार:दिल्ली में कॉल सेंटर से युवाओं को झांसे में लेता था, नरेश का फर्जी डिग्री बनाने में दिया था साथ

पुलिस मदन लाल को दिल्ली से गिरफ्तार करके लेकर आई। - Dainik Bhaskar

पुलिस मदन लाल को दिल्ली से गिरफ्तार करके लेकर आई।

https://5c4aa9692e419b42f693db3fab14f01c.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-40/html/container.html

जोधपुर में फर्जी डिग्री से युवाओं के 26 लाख रुपए हड़प करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी दिल्ली में कॉल सेंटर संचालित करता है। जहां से युवाओं को फोन कर अलग-अलग कोर्स के एडमिशन का छलावा दिया जाता है। पुलिस आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर कुड़ी भगतासनी थाने लेकर आई है। जहां उससे फर्जी डिग्री गिरोह के बारे में पूछताछ की जाएगी।

कुड़ी भगतासनी थाना प्रभारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि पुलिस ने पुरानी दिल्ली के बुराड़ी संत नगर निवासी मदनलाल पुत्र नरेनूराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पहले से गिरफ्तार नरेश प्रजापत के साथ मिलकर फर्जी डिग्री बनाई थी। जिसे नरेश ने जोधपुर के कई युवाओं को देकर उनके साथ 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।

गौरतलब है कि अशोक कुमार गुप्ता ने थाने में कोर्ट के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह एक स्कूल संचालक है। अप्रैल 2021 में स्कूल में नरेश प्रजापत नाम का व्यक्ति आया। उसने खुद को एडमिशन एक्सपर्ट नाम से कंपनी का संचालक बताया। उसका ऑफिस आखलिया चौराहे पर होना बताया। उसने बताया कि वह विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों आदि से विभिन्न प्रकार के कोर्स करवाने और प्रवेश दिलवाने का काम करता है। उसने यह भी बताया कि कोई इच्छुक व्यक्ति बाहर के किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय से कोई कोर्स करना चाहे तो एडमिशन दिलवा सकता है। इस पर 2021 से पीड़ित ने तीन लोगों के अलग-अलग कोर्स में एडमिशन करवाए और आरोपी को करीब 26 लाख रुपए दिए थे। लेकिन आरोपी ने सभी को फर्जी डिग्री दे दी।

नरेश प्रजापत फर्जी डिग्री मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

नरेश प्रजापत फर्जी डिग्री मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

एक आरोपी पहले किया जा चुका है गिरफ्तार

इस मामले को गंभीरता से लेते कुड़ी थानाधिकारी देवेंद्रसिंह देवड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने विभिन्न यूनिवर्सिटी व बोर्ड से जारी अंक तालिकाएं व डिग्रियों का पता किया तो सामने आया कि ये अंकतालिकाएं और डिग्रियां फर्जी हैं। इस पर पुलिस ने नागौर के संजय कॉलोनी हाल माता का थान 80 फीट रोड गांधी नगर निवासी नरेश प्रजापत (28) को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जालसाज़ी से तैयार की फर्जी अंक तालिकाएं और डिग्रियां बनाकर देना स्वीकार किया था। और अपने साथी मदनलाल का नाम बताया था।

Categories:
error: Content is protected !!