NATIONAL NEWS

फिट @फिफ्टी+ आल इंडियन ट्रांस हिमालयन महिला अभियान की टीम सुश्री बचेंद्री पाल के नेतृत्व में पहुंची नेपाल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फिट @फिफ्टी+ आल इंडियन ट्रांस हिमालयन महिला अभियान की टीम सुश्री बचेंद्री पाल के नेतृत्व में नेपाल पहुंची । संदक फू 13,000 फीट करने के बाद तीन दिनों में 27 किमी व कल 26किमी के कठिन ट्रेक के बाद आज 18 किमी की यात्रा कर नेपाल के ओयम स्थान पर पहुंचे। बीकानेर की डा. सुषमा बिस्सा सभी की शुभकामनाओं के साथ दलनेता सुश्री बचेंद्री दीदी के आशाओं के अनुकूल अपनी जिम्मेदारी निभा रही है । एडवेंचर फाउंडेशन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि टीम की सभी महिलाएं चुनौतियों का मुकाबला करते हुए आग बढ़ रही है तो पहले भारतीय सेना और अब नेपाली नागरिक इनका उत्साह बढ़ा रहे है । नेपाल सीमा में श्री गुप्तेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेपाल में दल का स्वागत किया गया। दल के 5-6 मई तक काठमांडू पहुंचने पर बीकानेर के साहसियों द्वारा दल की सदस्य महिलाओं का स्वागत व उत्साह बढाने हेतू नेपाल जाने का प्रस्ताव है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!