फिर नहर में युवक की मौत:महाजन में इंदिरा गांधी नहर में गिरे युवक का चौबीस घंटे बाद मिला शव

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

फिर नहर में युवक की मौत:महाजन में इंदिरा गांधी नहर में गिरे युवक का चौबीस घंटे बाद मिला शव
इंदिरा गांधी नहर में एक बार फिर युवक की मौत हो गई है। युवक महाजन में रहने वाला था और कल से घर से गायब था। नहर के पास कपड़े मिलने के बाद उसकी तलाश की गई। चौबीस घंटे की मशक्कत के बाद अब शव मिला है।महाजन में रहने वाले अशोक देरासरी बुधवार दोपहर से ही गायब था। इधर-उधर पता लगाने पर उसके कपड़े इंदिरा गांधी नहर के पास मिले थे। इस पर नहर में तलाशी शुरू की गई। कल देर शाम तक नहर में तलाश हुई लेकिन वो नहीं मिला। बुधवार सुबह फिर से खोज शुरू हुई, तब कंवरसेन लिफ्ट से अशोक का शव बरामद हो गया।अभी तय नहीं हो पाया है कि अशोक वहां नहाने नहर में उतरा था या फिर सुसाइड करने के लिए। अशोक खुद का काम करता था और आर्थिक रूप से कोई खास परेशानी नहीं थी। किसी तरह के डिप्रेशन या परेशानी का मसला भी सामने नहीं आ रहा है। ऐसे में इस तरह नहर में कूदने का कारण पता नहीं चल रहा। उधर, पुलिस ने फिलहाल उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की छानबीन शुरू नहीं हो पाई है।

नहर में कई मौतें
इंदिरा गांधी नहर में मौत के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कभी दुर्घटनावश नहर में गिरने से मौत हो रही है तो कभी जानबूझकर छलांग लगाकर सुसाइड की जा रही है।

Categories:
error: Content is protected !!