फ्यूल चार्ज खत्म करने का स्वागत : दोषी अधिकारियों को दंडित करने की मांग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 10 अगस्त
राज्य के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से वसूले जाने वाला फ्यूल चार्ज खत्म करने की मुख्यमंत्री जी की घोषणा का भाजपा नेता डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत ने स्वागत किया है लेकिन साथ ही सरकारी खजाने पर भार डालने के दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।
शेखावत ने अपने बयान में कहा है कि आखिरकार यह भार भी जनता पर ही पड़ना है। वास्तव में महंगी बिजली खरीदने के जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए था ।
सीजन में अत्यधिक खपत का अनुमान लगाकर अग्रिम बिजली खरीद के करार के लिए सरकारी एजेंसी / आयोग बनाया गया है । उन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे समय रहते बिजली खरीद का करार करते तो सत्रह रुपए प्रति यूनिट तक महंगी बिजली खरीदनी नहीं पड़ती ।लेकिन अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया ।
शेखावत ने आरोप लगाया है कि बिजली उत्पादक कंपनियों , अधिकारियों और नेताओ का सामूहिक कोकस अपने कमीशन के लिए जनता के धन का दुरुपयोग करवाता है ।
मुख्यमंत्री जी से अपेक्षा है कि दोषी अधिकारियों को दंडित करें और फ्यूल चार्ज की वसूली दोषी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से की जाए

Categories:
error: Content is protected !!