फ्लाइट में महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत:टेक-ऑफ के 40 मिनट बाद दोबारा जयपुर लौटा विमान, अस्पताल में तोड़ा दम

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में महिला यात्री की तबीयत खराब हो गई। मेडिकल इमरजेंसी होने पर करीब 40 मिनट बाद ही फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और महिला यात्री को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद बुधवार सुबह 4:30 बजे फ्लाइट ने एक बार फिर मुंबई के लिए उड़ान भरी।

दरअसल, जयपुर से रात 1 बजे इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5226 ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट टेक ऑफ (उड़ने) के करीब 25 मिनट बाद महिला यात्री रेणु जैन की तबीयत बिगड़ गई। उनके चेस्ट में दर्द होने लगा और घबराहट महसूस होने लगी। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला यात्री रेणु जैन को प्राथमिक इलाज दिया, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर पायलट को जानकारी दी गई।

पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के तहत एक बार फिर फ्लाइट की जयपुर में लैंडिंग की तैयारी शुरू कर दी और टेक ऑफ के 40 मिनट बाद ही के एक बार फिर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-5226 को देर रात जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने महिला यात्री को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान महिला यात्री ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि जयपुर से मुंबई जाने वाले फ्लाइट मंगलवार रात 11:15 पर उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से फ्लाइट ने डेढ़ घंटा देरी से रात 1 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। लेकिन कुछ ही देर में फ्लाइट को फिर से जयपुर में लैंड करवाया गया। इसके बाद अल सुबह 4:30 बजे फ्लाइट यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
इंडिगो फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग:23 साल के युवक को हार्ट अटैक आया, लखनऊ से शारजाह जा रहा था विमान

लखनऊ से शारजाह जा रही इंडिगो की फ्लाइट E6-1423 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दरअसल, विमान में 23 साल के युवक को हार्ट अटैक आ गया था। उसे जयपुर एयरपोर्ट के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला रविवार रात 11:10 बजे का है। 

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!