बस की डिग्गी में मिला सवा करोड़ का सोना-चांदी:बीकानेर के युवक से 10 लाख रुपए जब्त, पुलिस और डीएसटी टीम ने किया गिरफ्तार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बस की डिग्गी में मिला सवा करोड़ का सोना-चांदी:बीकानेर के युवक से 10 लाख रुपए जब्त, पुलिस और डीएसटी टीम ने किया गिरफ्तार

पाली

पाली पुलिस की गिरफ्त में 10 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया युवक। - Dainik Bhaskar

पाली पुलिस की गिरफ्त में 10 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया युवक।

निजी बस से सवा करोड़ का सोना-चांदी जब्त किया गया। वहीं 10 लाख रुपए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। रुपयों के बारे में युवक कोई जवाब नहीं पाया। पाली के गुड़ा एंदला पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई की।

टीम ने शनिवार रात को गुजरात से आ रही मिलन ट्रेवल्स की बस को पणिहारी के पास रूकवाया था। बस की तलाशी के दौरान एक सवारी रेवन्तराम (48) पुत्र हेमाराम जाट के बैग में 10 लाख रुपए मिले। वह बीकानेर जिले के सुजानगढ़ रोड नोखा के रहने वाले है। रुपयों के बारे में वह कोई जवाब नहीं दे सका। टीम ने रुपयों को जब्त कर सवारी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।

डिग्गी में मिला सवा करोड़ का सोना-चांदी
टीम को तलाशी के दौरान बस की डिग्गी में भी 186 किलो चांदी और 18.5 ग्राम सोना मिला। डिग्गी में रखने वाला व्यक्ति सामने नहीं आया। इस पर सोना-चांदी भी जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 34 लाख 10 हजार 600 रुपए बताई जा रही है। पुलिस मालिक की तलाश में जुटी है।

Categories:
error: Content is protected !!