बाड़मेर में स्पा सेंटर से युवती का किडनैप:ओनर से बोले- सर्विस चाहिए, मना किया तो SUV में डालकर ले गए; 65 किमी दूर मिली

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बाड़मेर में स्पा सेंटर से युवती का किडनैप:ओनर से बोले- सर्विस चाहिए, मना किया तो SUV में डालकर ले गए; 65 किमी दूर मिली

स्पा सेंटर के ओनर ने 3 युवकों को सर्विस देने से मना किया तो बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी और फायरिंग करते हुए खाना बना रही युवती का किडनैप कर ले गए। आरोपियों ने युवती से फिजिकल रिलेशन बनाने की मांग की थी। ओनर ने उन्हें केवल मसाज की सर्विस देने को कहा तो बदमाश युवती को ही उठा ले गए।

इस दौरान एक आरोपी का मोबाइल वहीं गिर गया। पूरे मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुबह 4 बजे युवती 65 किमी बाद बायतु में मिल गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला बाड़मेर के रीको थाने के उतरलाई रोड कलजी का पालिया का रात 11 बजे का है।

स्पा सेंटर के ओनर का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग की और खाना बना रही युवती को उठा ले गए।

स्पा सेंटर के ओनर का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग की और खाना बना रही युवती को उठा ले गए।

युवती को 4 बजे बायतु से लेकर आए

बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद के अनुसार देर रात स्पा ओनर ने घटना की सूचना दी। इसके बाद डीएसपी आनंद पुरोहित सहित पुलिस मौके पर पहुंची थी। बदमाशों ने बायतु से आगे सुनसान जगह पर युवती को छोड़कर भाग गए। युवती वहां से बायतु पहुंची। युवती को सुबह करीब 4 बजे बाड़मेर लेकर आए हैं। वहीं पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है। साथ ही हाईवे पर लगे टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।मौके से मिला मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

बदमाश बोले- सर्विस चाहिए

स्पा ओनर ने बताया- बाड़मेर जोधपुर नेशनल हाईवे 25 कलजी का पालिया के पास स्पा सेंटर संचालित होता है। रविवार रात को करीब 11 बजे क्रेटा कार में सवार होकर दो-तीन युवक मसाज करवाने के लिए आए।

स्पा सेंटर ओनर धनंजय ने बताया- दो-तीन युवक आए और बोले हमें सर्विस चाहिए। लेकिन, मैंने मना कर दिया कहा कि यहां पर केवल मसाज होता है। तब जोर जबरदस्ती करने लगे और मेरे साथ हाथापाई की। उसके बाद एक आरोपी कार से पिस्तौल लेकर आया और फायरिंग कर दी।

पुलिस ने 65 किमी दूर बायतु से युवती को लेकर आई। फिलहाल, बदमाशों की धरपकड़ के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने 65 किमी दूर बायतु से युवती को लेकर आई। फिलहाल, बदमाशों की धरपकड़ के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

खाना बना रही युवती को उठा ले गए

ओनर ने बताया- इसी दौरान यहां सेंटर पर खाना बना रही एक युवती को उठाकर ले गए। लड़की बिहार की रहने वाली है और मैं यूपी गोरखपुर का रहने वाला हूं। एक डेढ़ माह से स्पा सेंटर चला रहा हूं। ऐसी घटना पहली बार हुई है।

ओनर ने कहा- आरोपी मुझसे धक्का-मुक्की करते हुए युवती को उठा कर ले जा रहे थे। इस दौरान उनमें से एक का मोबाइल यहां गिर गया। जिसे मैंने पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, अलसुबह 4 बजे वह वापस बाड़मेर आ गई। इसके बाद पुलिस उससे पूरे मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!