बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “सामाजिक उत्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका पर संगोष्ठी” आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर “सामाजिक उत्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भूमिका पर संगोष्ठी” का आयोजन 6 दिसंबर 2022 को सायं 5 बजे स्थान रेलवे ऑडिटोरियम डीआरएम ऑफिस के पास, बीकानेर में रखा गया है। जिसमें मुख्य अतिथि श्री ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, ( I G पुलिस विभाग ),
विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप के गवांडे आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मदन गोपाल मेघवाल महानिदेशक अंबेडकर विद्यापीठ जयपुर ने की।
वक्तागण प्रोफेसर श्री श्यामसुंदर ज्यानी, डॉ मनमोहन सिंह यादव, प्रोफेसर चंद्रप्रकाश कछावा, डॉ अंजू पोपली प्रिंसिपल लायल पब्लिक स्कूल , श्री अब्दुल वाहिद प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज पीबीएम रहे।

समाज के सभी विशिष्ट मुख्य अतिथियों ने अंबेडकर का हमारे देश के संविधान के कंस्टीट्यूशन के निर्माता होने की एक महत्वपूर्ण भूमिका का बखान किया । शिक्षा के प्रति बाबा साहब अंबेडकर का कंट्रीब्यूशन और शिक्षा के द्वारा समाज का उत्थान जो उनका उद्देश्य एवम् समर्पण उनके व्यक्तित्व का उल्लेख किया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट श्री सुरेंद्र कुमार बेरी जी के द्वारा किया गया । तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री लाखीरामजी बिबान ने किया ।

Categories:
error: Content is protected !!