बीकाणा ब्लड सेवा समिति द्वारा स्व. सीतादेवी जी डागा की द्वितीय पुण्यतिथि पर कल रविवार 09 जनवरी को लगाया जाएगा स्वैच्छिक रक्त भेंट शिविर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने पीबीएम ब्लड बैंक में व्याप्त ब्लड की कमी को देखते हुए स्व. सीतादेवी जी डागा की द्वितीय पुण्यतिथि पर पिछले वर्ष की भांति ही एक स्वैच्छिक रक्त भेंट शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह रक्तभेंट शिविर बीकाणा ब्लडसेवा समिति और स्व. कुंजलाल जी डागा परिवार बीकानेर के सयुंक्त तत्वावधान में कल 09 जनवरी, रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक पीबीएम ब्लड बैंक नई बिल्डिंग परिसर में ही लगेगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने सभी बीकानेरवासियों और बीकाणा ब्लड सेवा समिति के रक्तवीर एवं रक्तदात्री सदस्यों से आह्वान किया की आप अभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीबीएम ब्लड बैंक, नई बिल्डिंग हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के पास परिसर में रक्तभेंट कर इस आयोजन को सफल बनावें।
समिति के राष्ट्रीय सचिव विक्रम इछपुल्याणी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि समिति के लाइव रक्त भेंट और प्लेटलेट्स भेंट की मुहिम पिछले 04 वर्ष से चलती आ रही है। परंतु पिछले कुछ दिनों से पीबीएम ब्लड बैंक में व्याप्त ब्लड की कमी को देखते हुए इस आपात रक्त भेंट शिविर के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!