बीकानेर गंगासिंह यूनिवर्सिटी के VC पर FIR महिला कार्मिक ने लगाए गंभीर आरोप पढ़े ख़बर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा, शिक्षिका ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी सहित पांच के खिलाफ एक शिक्षिका ने प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। नाल पुलिस के अनुसार परिवादिया ने वाइस चांसलर विनोद कुमार सहित अनिल कुमार, ओमप्रकाश, सोनम व मेघना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवादिया का आरोप है कि वीसी विनोद कुमार द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। वहीं अन्य द्वारा भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। परिवादिया ने परिवाद में प्रताड़ना की पूरी कहानी बताई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 504, 506, 509 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस मामले की जांच शुरु करेगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोप कितने सत्य हैं और कितने असत्य हैं।

Categories:
error: Content is protected !!