बीकानेर::महात्मा गांधी की चरखा चलाते हुए प्रतिमायुक्त “गांधी वाटिका” का ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला द्वारा लोकार्पण :: गाँधीजी के सिद्धांतों का अनुसरण आज की आवश्यकता-डॉ. कल्ला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 11 सितंबर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को पब्लिक पार्क के बाहर ‘गांधी वाटिका’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि गांधीजी का साहित्य सर्व धर्म सद्भाव, जीव मात्र के प्रति दया तथा सत्य के प्रति निष्ठा रखना सिखाता है। आज के दौर में उनके सिद्धान्त बेहद प्रासंगिक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलना आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष को प्रदेश भर में पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में नगर विकास न्यास द्वारा गांधी वाटिका का निर्माण करवाया गया है। इससे युवाओं को गाँधीजी के आदर्शों को समझने और उन्हें आत्मसात करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां गांधीजी का साहित्य प्रचुर मात्रा में रखा जाए और गांधीजी की शिक्षाएं और सात पापों से बचने के लिए उनके द्वारा सुझाए गए उपक्रम यहां अंकित किए जाएं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने चरखा चलाकर देश को श्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने सत्य के प्रति निष्ठा रखकर देश को अहिंसा का पाठ पढ़ाया और स्वतंत्रता आंदोलन के मुख्य सूत्रधार बने।
नगर निकास न्यास के सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित ने कहा कि गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की चरखा चलाते हुए 2-डी प्रतिमा स्थापित की गई है, जो कि पूरे राजस्थान में गाँधीजी की पहली प्रतिमा है। इसके निर्माण पर 4.43 लाख रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने कहा कि न्यास, नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर निकास न्यास के अधीक्षण अभियंता राजीव गुप्ता ने आभार जताया तथा कार्यक्रम का संचालन गणेश कलवानी ने किया।
इस दौरान पार्षद पारस मारू, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता लाभ सिंह मान, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, तहसीलदार कालूराम सहित न्यास के कार्मिक मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!