बीकानेर:युवक की गला दबाकर हत्या:6 माह पहले ही शादी हुई थी; हत्या से कुछ घंटों पहले 2 युवकों ने पूछा था उसके घर का पता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर:युवक की गला दबाकर हत्या:6 माह पहले ही शादी हुई थी; हत्या से कुछ घंटों पहले 2 युवकों ने पूछा था उसके घर का पता

घटना स्थल पर पहुंची एसपी तेजस्वनी गौतम। - Dainik Bhaskar

घटना स्थल पर पहुंची एसपी तेजस्वनी गौतम।

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में देराजसर गांव की ढाणी में युवक की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। 6 महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी और पत्नी इन दिनों पीहर में है। उसका गला दबाकर मारा गया है। घटना की जानकारी मिलने पर SP तेजस्वनी गौतम खुद मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल टीम ने भी छानबीन की है।

महेंद्र की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी।

महेंद्र की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी।

मृतक महेन्द्र है, जिसका विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। महेंद्र अपनी ढाणी में बाहर बने कमरे में अकेला सो रहा था। सर्द रातों के कारण अन्य परिजन भी ढाणी के अंदर कमरे बंद करके सो रहे थे। सुबह महेंद्र को उठाने गए तो पता चला कि वो मृत अवस्था में है। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उसका गला दबाकर मारा गया है।

दो अज्ञात युवकों पर शक

पुलिस को दो अज्ञात युवकों पर हत्या करने का शक है। दरअसल, आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दो युवक शुक्रवार को महेंद्र के पिता डूंगरराम भादू के घर का पता पूछ रहे थे। कई जगह लोगों से महेंद्र के खेत के बारे में भी जानकारी ली गई। महेंद्र से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में ये दो युवक ही हत्या में शामिल हो सकते हैं।

वह इसी कमरे में सोया था। सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।

वह इसी कमरे में सोया था। सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।

हर एंगल पर हो रही जांच

शेरूणा एसएचओ इंद्रलाल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों युवक के साथ ही अन्य बिन्दुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रविवार को सुबह उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए देराजसर गांव व आस पास की मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

परिजनों से भी होगी पूछताछ

इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस महेंद्र के परिजनों से भी पूछताछ कर सकती है। उसकी पत्नी के बारे में भी पुलिस ने जानकारी ली है, फिलहाल वो अपने पीहर है। ससुराल वालों को भी इस बारे में सूचना दी गई है।

Categories:
error: Content is protected !!