NATIONAL NEWS

बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्तगी के लिए सड़क पर ही लाल पीले हुए संभागीय आयुक्त ,देखें वीडियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्तगी के लिए सड़क पर ही लाल पीले हुए संभागीय आयुक्त ,देखें वीडियो

बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्तगी के लिए सड़क पर ही लाल पीले हुए संभागीय आयुक्त ,देखें वीडियो
बीकानेर। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए वनवे से लेकर अनेक उपाय कर चुके हैं।बावजूद इसके बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। सोमवार दोपहर एक कार्यक्रम से शिरकत करने के बाद लौटते संभागीय आयुक्त ने जब फिर से के ई एम रोड पर वाहनों का तांता देखा तो वे अपने रौद्र रूप में सामने आ गए और उन्होंने ट्रैफिक पुलिस वालों से कहा कि इस तरह से रास्ते में खड़े दोपहिया वाहनों को आप अपनी गाड़ी में डालिए, जो जवाब होगा वह मैं दूंगा, मैं यहीं खड़ा हूं। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस वालों ने कार्यवाही करते हुए तुरंत मोटरसाइकिलो को अपनी गाड़ी में चढ़ाया और इस कार्यवाही को अंजाम देते समय संभागीय आयुक्त वहीं खड़े रहे। उल्लेखनीय है कि बीकानेर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अनेक क्षेत्रों में वन वे व्यवस्था संभागीय आयुक्त की पहल पर लागू की गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!