रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने किया शिक्षकों का सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रोटरी क्लब बीकानेर आध्या ने किया शिक्षकों का सम्मान
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन दिवस शिक्षक सम्मान के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर रोटरी आद्या की अध्यक्ष भारती गहलोत ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में गोविंद से भी ऊपर बताया गया है क्योंकि गोविंद को पाने का रास्ता हमें गुरु बताते हैं ।
इस कड़ी में आध्या परिवार ने गोविन्द तुल्य गुरुओं को नमन किया।
रोटरी क्लब आध्या की सचिव दीपिका चौधरी ने बताया कि रोटरी परिवार द्वारा “बीकानेर में, वे गुरु जो निशुल्क शिक्षा दान बीकानेर शहर के विभिन्न स्थान पर जा कर देते हैं। जिसमें वे शिक्षा ,जीवन यापन, योगा आदि के बारे में जानकारी देते हैं ।बच्चों को स्कूलों से जोड़ रहे हैं । समाज एवं जीवन की मुख्यधारा में लाने का प्रयास करते हैं ।उनको सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र एवं उपहार दिए। साथ ही साथ उनके सुंदर विचारों एवं प्रयासों से अभिभूत हुए।इनमे विजयसिंह जी चौहान, महिला मंडल स्कूल,कपिला सारस्वत सुभाषपुरा,विमला ज स्वामी ,सुदर्शन नगर ,यशोदा जी पटेल नगर तथा संगीता अग्रवाल जय नारायण व्यास कॉलोनी शामिल हैं।इस अवसर पर रोटरी परिवार के सदस्य अध्यक्ष भारती गहलोत जी, सचिव दीपिका चौधरी जी , निशिता सुराणा जी ,सीमा जी ,मोनिका पच्चीसिया, शीला जी, उर्मिला जी, ललिता जी, माया जी उपस्थित रहे

Categories:
error: Content is protected !!