बीकानेर की नोखा थाना इलाके के श्री बालाजी गोलाई के पास में आज अल सुबह एक सड़क हादसे में 12लोगों की मौत तथा 6 घायल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर की नोखा थाना इलाके के श्री बालाजी गोलाई के पास में आज अल सुबह एक सड़क हादसे में 12लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में घायल 6 लोगों का बीकानेर के पी बी एम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ट्रेलर और क्रूजर गाड़ी से आमने सामने की हुई भिड़ंत में आठ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी । जबकि तीन घायलों ने नोखा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जिसमें क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । घटना के बाद दोनों तरफ जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस रास्ता सुचारू करनें में लगी है ।
इस हादसे में 7 घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। ट्रोमा सेंटर सी एम एच ओ डॉ एल के कपिल ने बताया कि हादसे में घायलावस्था में लाए गए 7 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति मृत अवस्था में था जबकि 6 का इलाज चल रहा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरुण प्रकाश शर्मा ने बताया कि इलाज रत घायलों में दो महिलाएं तथा एक पुरुष की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।स्पेशलिस्ट डॉक्टर इन्हें संभाल रहे हैं तथा स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने बताया कि ये सभी व्यक्ति रामदेवरा दर्शन कर पुष्कर की ओर जा रहे थे ।क्रूजर में सवार घायल गोपाल सिंह ने बताया कि वे सभी अलग अलग परिवारों के हैं तथा मध्य प्रदेश के उज्जैन के सजन खेड़ा तथा दौलतपुर के निवासी हैं ।

Categories:
error: Content is protected !!