बीकानेर के इस नामी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा , देखे विडियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

इस नामी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

इस नामी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा


बीकानेर। शहर के अशोका हॉस्पिलट में मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। बाद में उसके परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतका 22 वर्षीय हिना पत्नी अजय कुमार निवासी भानीपुरा है। प्राप्त जानकारी के महिला के परिजन 25 जून को अशोका हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। 26 जून को महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर्स को पीबीएम अस्पताल रेफर करने का बोला लेकिन डॉक्टर नहीं माने महिला की तबियत बिगड़ती चली गई और उसने देर रात को दम तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। फिलहाल जय नारायण व्यास कालोनी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद, सीओ सदर शालिनी बजाज,सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार, सयुक्त निदेशक डा देवेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे है।

Categories:
error: Content is protected !!