बीकानेर के कोलायत में 7-साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले में नाबालिग निरुद्ध: लड़के ने मुंह-नाक प्लास्टिक से बांध दिए; मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। बीकानेर के कोलायत में 7 साल की बच्ची की नाबालिग लड़के ने रेप के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को डिटेन कर लिया है। लड़के के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले हैं। वहीं दक्षिण की कई फिल्में भी मोबाइल में मिली है। आरोपी लड़का कई सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी पोर्न वीडियो देखता था, जिसमें अश्लील वीडियो लाइक किए गए हैं।
एडिशनल एसपी ग्रामीण कैलाश संधू ने बताया कि कोलायत में सोमवार रात बच्ची घर के पीछे शौच करने गई थी। उसे छत पर खड़े लड़के ने देख लिया था। लड़का नीचे उतरकर पड़ोसी के घर पर पहुंच गया। वहां बच्ची को जबरन दबोचकर जबरदस्ती की।
बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक प्लास्टिक उसके मुंह में डाल दिया। बच्ची के मुंह और नाक दोनों प्लास्टिक से कसकर बांध दिए। इसके बाद रेप किया। लड़की के बेहोश होने पर उसे एक फंदे पर लटकाकर अपने घर चला गया। रात को उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची को फंदे पर लटकते देखा। उसने सूचना घरवालों को दी। मौके पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद एफएसएल की टीमको बुलाया। जहां बच्ची की लाश लटक रही थी। उसकेपास ही पुलिस को कुछ फुट प्रिंट भी मिले। ये पुट प्रिंट आगेजाकर एक घर में पुहुंचे। पुिलस ने इसी घर में पूछताछ शुरू की तो एक नाबािलग लडका मिला। लडके से सख्ती से पूछताछ करने पर सारा राज खुल गया।
पुलिस ने घटना घटने के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है। इस मामले में हेड कांस्टेबल लखपत सिंह की विशेष भूमिका रही।
बाइट कैलाश संधू एडिशनल एसपी ग्रामीण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!