बीकानेर के देशनोक में नवीन उप तहसील को मंजूरी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 31 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बीकानेर जिले के देशनोक में नवीन उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी है।

श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील देशनोक में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 22 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं उप तहसीलों के सृजन की घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं के दृष्टिगत देशनोक में नई उप तहसील के सृजन को मंजूरी दी गई है।


Categories:
error: Content is protected !!