बीकानेर के नोखा थाना इलाके में श्री बालाजी गोलाई के पास हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।बीकानेर की नोखा थाना इलाके के श्री बालाजी गोलाई के पास में आज अल सुबह एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में 7 लोग घायल बताये जा रहे हैं । ट्रेलर और क्रूजर गाड़ी से आमने सामने की हुई भिड़ंत में आठ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । जबकि तीन घायलों ने नोखा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जिसमें क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए । घटना के बाद दोनों तरफ जाम लग गया मौके पर पहुंची पुलिस रास्ता सुचारू करनें में लगी है । इस हादसे में 7 घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है मृतक सभी मध्यप्रदेश के सजन खेड़ाव दौलतपुर निवासी बताए जा रहे हैं । जो क्रूजर में सवार थे । पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है

Categories:
error: Content is protected !!