बीकानेर के रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा द्वारा हनुमान मंदिर में भेंट की गई दरिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रोट्रेक्‍ट क्‍लब बीकानेर मरुधरा की ओर से सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत शहर में विभिन्‍न कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्‍लब की ओर से गुरुवार को मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी स्थित वीर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ पांच दरिया भेंट की गई। इस अवसर पर क्‍लब के अध्‍यक्ष मणिशंकर छंगानी, विनय हर्ष, सुरेन्‍द्र जोशी मौजूद रहे। मंदिर की व्‍यवस्‍था से जुड़े अनिल मोयल, आशीष पुरोहित (राम) ने क्‍लब के पदाधिकारियों का आभार जताया। आपको बता दें कि इससे पहले भी क्‍लब की ओर से मंदिर में श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए बैंच की व्‍यवस्‍था की गई थी।

Categories:
error: Content is protected !!