NATIONAL NEWS

बीकानेर के साइक्लिस्टो ने 8 स्वर्ण व 8 रजत पदक जीत चैपियनशिप पर कब्जा लगाया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 15 जनवरी। 66 वीं राज्य स्तरीय विद्यालीय साईक्लिंग प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र / छात्रा ) जो कि महर्षि दयानंद उ. मा. वि. घड़साना में संपन्न हुई। साइकिलिंग कोच आर.के. छंगाणी ने बताया कि छात्र वर्ग में बीकानेर के बजरंग करवाँ को दो स्वर्ण व एक रजत के साथ बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। महादेव सारण एक स्वर्ण, दो रजत, शिवम् जाट ने एक स्वर्ण, कन्हैयालाल भादू ने एक रजत पदक प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में बीकानेर की प्रियंका चौधरी व रुकमणि ने दो-दो स्वर्ण पदक जीत के साथ संयुक्त रूप से बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता। मनीषा जाट, अंकिता मेहरिया, ने दो-दो रजत पदक जीते। टीम कोच प्रभारी के रूप में विजय कुमार जाट, सरस्वती व सुरेश जोशी थे तथा निर्णायक के रूप में किशोर सिंह राठौड़, महेंद्र विश्नोई, मुक्तिराम चौधरी थे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!