बीकानेर, 22 अगस्त, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक आठवे सेमेस्टर-2023 बैेक परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश जोशी द्वारा घोषित किया गया। उप कुलसचिव परीक्षा श्री जय भास्कर ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशानुरूप विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रणाली की सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था को लागू किया गया हैं। वर्तमान प्रौद्योगिकी के नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर परीक्षा प्रणाली में सुधारों का क्रियान्वयन करने वाला यह प्रदेश का प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय बन गया हैं। विश्वविद्यालय के इस नवाचार से संबद्ध महाविद्यालयों सहित हजारों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।यह परीक्षा परिणाम डिजिटल मूल्यांकन के माध्यम से तैयार किया गया है। जिस कारणवश अति शीघ्र समय पर परिणाम जारी हो सका है। घोषित परिणाम की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर श्री अंबरीश विद्यार्थी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की और उनकी उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक आठवे सेमेस्टर-2023 बैेक परीक्षा का परिणाम घोषित
August 22, 2023
1 Min Read
You may also like
THE INTERNAL NEWS
Topics
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE177
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING103
- ASIAN COUNTRIES121
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL434
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS5,869
- EDUCATION160
- EUROPEAN COUNTRIES19
- GENERAL NEWS2,339
- MIDDLE EAST COUNTRIES24
- NATIONAL NEWS17,626
- PACIFIC COUNTRIES6
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY625
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION91
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS7
- US63
- WEAPON-O-PEDIA79
- WORLD NEWS860












Add Comment