बीकानेर नगर निगम की कार्रवाई:बकाया यूडी टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने लगाया कुर्की आदेश, कई दुकानों पर ताला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नगर निगम की कार्रवाई:बकाया यूडी टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने लगाया कुर्की आदेश, कई दुकानों पर ताला

बीकानेर नगर निगम ने यूडी टैक्स जमा नहीं कराने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने यहां एक बिल्डिंग के बकाया यूडी टैक्स के जमा नहीं होने पर इसे सीज कर दिया। इसमें कई दुकानों पर ताला लगा दिया गया। इस बिल्डिंग पर करीब 4 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। इसमें करीब 7 दुकानों को सीज किया गया है।दरअसल, बिल्डिंग का यूडी टैक्स बकाया है लेकिन छोटी दुकानों को सीज कर दिया गया है। इसमें एक म्यूजिक की दुकान है तो कुछ रिपेयरिंग सेंटर है। ई मित्र और रेडियम की दुकान को भी सीज कर दिया गया है। बिल्डिंग मालिक की गलती का खामियाजा इन दुकानों को उठाना पड़ रहा है। दरअसल, बीकानेर में बड़ी संख्या में यूडी टैक्स बकाया है। नगर निगम ने अलग अलग केटेगरी में रखा है। इसमें 1 लाख से ज्यादा, 2 लाख से ज्यादा व इससे भी ज्यादा बकाया यूडी टैक्स वालों को शामिल किया गया है। नगर निगम फिलहाल बड़े बकायादारों पर कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम की उपायुक्त हंसा मीणा इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Categories:
error: Content is protected !!