बीकानेर ; नही रहे वयोवृद्ध संघनिष्ठ गेवरचंद जी,96 वर्ष की अवस्था में हुआ निधन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में संघ के प्रमुख लोगों में शामिल रहें गेवरंचद जोशी का निधन हो गया है। बीते लम्बे समय से जोशी अस्वस्थ चल रहें थे। आज 96 वर्ष की उम्र में जोशी का निधन हो गया है। जोशी आरएसएस के शुरूआती दौर से जुड़े रहें है साथ ही आपातकाल में भी जोशी जेल में रहकर लड़ते रहें।

गेवरचंद जोशी करीब 17 वर्ष की उम्र में आरएसएस से जुड़ गए थे और लगातार संघ से जुड़े रहें। जोशी आरएसएस के नगर कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्वों पर रहें। वीएचपी के जिला अध्यक्ष रहें और 1992 में अयोध्या में विध्वंस के दौरान भी उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त आयोध्या पहुंचे थे। जोशी लगातार संघ और सामाजिक कार्यो से जुड़ें रहें। इसी कड़ी में वो आपातकाल के समय भी जेल में रहे। जोशी के जेल में रहते हुए ही उनको पुत्र की प्राप्ति हुई। जोशी के दो बेटे और पांच बेटियां हुए। जोशी आपातकाल में 13 माह से ज्यादा अपना समय जेल में बिता चुके हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भी अपनी साइकिल पर घुमाया है।

Categories:
error: Content is protected !!