बीकानेर ! नाला समस्या पर फूटा आक्रोश, सड़क पर लगाया जाम

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नाला समस्या पर फूटा आक्रोश, सड़क पर लगाया जाम

नगर निगम के पीछे मेहरो का बास में नाला समस्या से क्षेत्रवासी है। कई बार निगम प्रशासन से मांग करने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बिपरजॉय साइक्लोन के मद्देनजर बारिश की संभावना से परेशान क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को निगम रोड पर जाम लगाया व विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।

आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से नाला जाम, गंदगी, बदबू की समस्या बनी हुई है। निगम प्रशासन गौर नहीं कर रहा है। कई बार पशु व आमजन इस नाले में गिर चुके है। यह नाला दो जनों की मौत का कारण भी बन चुका है, फिर भी कोताही बरती जा रही है। रास्ता जाम की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों की समझाईस की। लोग समस्या समाधान की मांग पर अड़े रहे। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंची। लोगों ने नाले के बदहाल हालात से अवगत करवाया। निगम उपायुक्त राजेन्द्र कुमार व संभागीय अधीक्षण अभियंता ललित ओझा भी मौके पर पहुंचे व क्षेत्रवासियों से वार्ता की। क्षेत्रवासियों ने नाला सफाई करवाने, घरों के पास नाली निर्माण, उचित प्रकाश व्यवस्था, बारिश के मद्देनजर नाले के पास मिट्टी के कट्टे लगाने की मांग की। निगम अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मांगों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!