NATIONAL NEWS

बीकानेर:: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस 17 सितंबर से उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत दिवस 7 अक्टूबर तक 20 दिवसीय सेवा और समर्पण कार्यों की योजना हेतु भाजपा सशक्त मंडल अभियान की समीक्षा बैठक:: बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी श्री अरुण सिंह के दौरे की भी समीक्षा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की बैठक होटल वृंदावन में जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र भाई मोदी का 71 वाँ जन्म दिवस है इस दिन से 7 अक्टूबर 2021 तक 20 दिवसीय सेवा एवं समर्पण कार्यों हेतु योजनाएं तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस बीकानेर में ऐतिहासिक बनाने हेतु योजनाओं का रूपरेखा तैयार की गई। जिसके अंतर्गत मंडल,मोर्चा अलग-अलग दिवस पर विभिन्न सेवा के कार्य सम्पन्न करेगा।
जिला महामंत्री और सशक्त मंडल अभियान के प्रभारी अनिल शुक्ला ने सशक्त मंडल अभियान के दौरान विभिन्न मंडलों में गए प्रवासियों और मंडल अध्यक्षों से के साथ अब तक संपन्न हुए कार्यों की समीक्षा की तथा शेष रहे कार्यों को दो दिवस में पूर्ण करने की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि मोदी जी के जन्म दिवस पर बीकानेर को सुसज्जित किया जाना आपेक्षित है, इस हेतु मोर्चा और मंडल तथा जिले के पदाधिकारी विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाकर, चौराहों को सुसज्जित कर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करने का कार्य करेंगे।
बैठक के अंत में जिला उपाध्यक्ष भानु व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जुनागढ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल, गंगा शहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत, नया शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष कमल किशोर आचार्य, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजारामसीगड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उस्मान गनी खलीफा, सहित मंडल प्रवासी शिखर चंद डागा, रघुनाथ सिंह शेखावत, एडवोकेट रोहिताश व्यास, अश्वनी रामावत,उमा शंकर कच्छावा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेl

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!