बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ एक्शन की तैयारी:अधिकारियों की टीमें निरीक्षण करेंगी; रोजाना सुबह कलेक्टर को देनी होगी रिपोर्ट

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ एक्शन की तैयारी:अधिकारियों की टीमें निरीक्षण करेंगी; रोजाना सुबह कलेक्टर को देनी होगी रिपोर्ट

बीकानेर में करोड़ों रुपए के अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर कमर कस ली है। जिला कलेक्टर ने जिले के हर हिस्से से अवैध खनन रोकने के लिए टीमें गठित कर दी है। ये टीमें मोबाइल टीम के रूप में काम करेंगी और सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंचेगी।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आदेश जारी कर अवैध खनन के परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए टीमों और स्थाई संयुक्त दलों का गठन किया है। उपखंड स्तर पर मोबाइल टीमों का गठन संबंधित उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में किया गया है।

बीकानेर उपखंड की मोबाइल टीम में उपखंड मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, वृत्ताधिकारी पुलिस (सदर) शालिनी बजाज, बज्जू की टीम में उपखंड मजिस्ट्रेट हरि सिंह शेखावत तथा पुलिस विभाग के उप निरीक्षक राकेश स्वामी, कोलायत की टीम में उपखंड मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार और वृत्ताधिकारी अरविंद, खाजूवाला की टीम में उपखंड मजिस्ट्रेट श्योराम वर्मा और आरपीएस चन्द्रप्रकाश, छत्तरगढ़ की टीम में उपखंड मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और उप निरीक्षक पुलिस हंसराज लूणा, लूणकरणसर की टीम में उपखंड मजिस्ट्रेट संजीव कुमार वर्मा और वृत्ताधिकारी (पुलिस) नोपाराम भाकर को सम्मिलित किया है। वहीं प्रत्येक टीम के साथ परिवहन और खनिज विभाग के एक-एक अधिकारी को शामिल किया गया है।

टोल नाकों पर रखेंगे निगरानी

जिला कलेक्टर ने बताया कि स्थाई संयुक्त दल में राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग के कार्मिकों को शामिल किया गया है। ये दल विभिन्न टोल नाकों पर मौजूद रहकर अवैध खनन के परिवहन के संबंध में नाकों से गुजरने वाले वाहनों का निरीक्षण करेंगे।

यह दल कोलायत रोड स्थित सालासर टोल नाका, पूगल रोड स्थित नूरसर फाटा, जामसर टोल नाका और जयपुर जोधपुर बाईपास टोल नाकों पर निरीक्षण की कार्रवाई करेंगे। कार्यवाही की रिपोर्ट खनिज अभियंता को प्रतिदिन प्रातः10 बजे तक प्रस्तुत करनी होगी। खनिज अभियंता को साढ़े दस बजे तक यह रिपोर्ट जिला कलेक्टर को उपलब्ध करानी होगी।

Categories:
error: Content is protected !!