NATIONAL NEWS

बीकानेर में छुट्टियों में ननिहाल आई आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

छुट्टियों में ननिहाल आई आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म
बीकानेर_
बीकानेर। गर्मी की छुट्टियों में अपने ननिहाल आई आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा की उम्र महज 15 साल की है। पीडि़ता की मामी की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका घर गांव की मुख्य सडक़ पर है। रात को खाना खाकर सभी लोग सो गये थे। रात को 12 बजे नजदीक स्थित नोहरे से चिल्लाने की आवाज आई। तभी नाबालिग के मामा ने जाकर देखा तो 15 वर्षीय नाबालिग दीवार कूदकर आई, जिसने रोते हुए बताया कि वह पेशाब करने के लिए बाहर में गई थी। तभी वहां एक लडक़ा आया। उसने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और चाकू से डराता रहा। गलत काम करने का विरोध करने के लिए चिल्लाई तो मुझे छोड़ दिया। आरोपी अमित उर्फ मीतला हमेशा घर के आगे चक्कर लगाता रहता है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो और आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!