NATIONAL NEWS

बीकानेर में नगर निगम की बैठक:लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास रियासतकालीन ब्रिज को तोड़कर नया बनेगा, 200 बीघा जमीन लीज पर देने की तैयारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नगर निगम की बैठक:लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास रियासतकालीन ब्रिज को तोड़कर नया बनेगा, 200 बीघा जमीन लीज पर देने की तैयारी
नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास बने रियासतकालीन ब्रिज को हटाकर वहां नया पुल बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं शिवबाड़ी के पास दो सौ बीघा जमीन एक बार फिर लीज पर दी जाएगी, ताकि खेती हो सके। नगर निगम की सोमवार को हुई साधारण सभा की बैठक में इन दो बड़ी घोषणाओं के साथ करीब चार सौ करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। बजट भाषण में उन घोषणाओं को फिर से गिनाया गया, जो पहले से हो चुकी है। बजट के दौरान कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा किया लेकिन उसका कोई खास असर नहीं था।
वेटरनरी कॉलेज ऑडिटोरिय में आयोजित बजट बैठक में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अनेक घोषणाएं की। मेयर ने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास बना रियासतकालीन ब्रिज अब काफी पुराना हो गया। ये कमजोर हो गया है। ऐसे में इस ब्रिज को तोड़कर नया बनाना प्रस्तावित है। इसके लिए देवस्थान विभाग से परमिशन ली जाएगी। इस बार शताब्दी वर्ष भी मनाया जाएगा, जिसके तहत विदेश में रहने वाले सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। बीकानेर की सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
निगम का नया भवन बनेगा
नगर निगम का नया भवन भी नए साल में बनना शुरू होगा। इसकी घोषणा पिछले बजट में हो चुकी है, जिसे फिर से दोहराया गया है। दीन दयाल उपाध्याय सर्किल के पास पड़ी निगम की जमीन पर नया भवन तैयार करने के लिए इस बार टेंडर किया जाएगा। इसका प्लान बना लिया गया है। इस भवन पर करीब पांच करोड़ रुपए की लागत आ सकती है।
शवदाह गृह पर होगा काम
नगर निगम ने पिछले साल में पांच करोड़ रुपए की लागत से शहर में कई जगह श्मशान व कब्रिस्तान पर खर्च किए। अब आमजन के लिए नया शव वाहन खरीद की गई है।
अग्निशमन पर फोकस
नगर निगम ने अग्निशमन व्यवस्था को सुधारने का प्रयास भी इस बजट में दिखाई दिया है। चार अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शिव वैली में तीसरे अग्निशमन का कार्य पूरा हो चुका है, अगले कुछ दिन में इसे शुरू किया जाएगा।
रोड स्वीपर भी बढ़ाये जाएंगे
नगर निगम ने शहर के मुख्य सड़कों की सफाई के लिए दो नए वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। सीवरेज संसाधनों में बढ़ोतरी करते हुए छह नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। चार नए मुवेबल टॉयलेट भी खरीदे जा रहे हैं।
गोगागेट से हटेगा कचरे का पहाड़
नगर निगम ने गोगागेट डम्पिंग यार्ड पर स्थित कचरे को हटाने के लिए 36 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाए गए हैं।इसके लिए वर्क ऑर्डर हो चुका है। यहां पर अब राम शरद वाटिका का निर्माण करना प्रस्तावित है।
आवारा पशुओं पर करोड़ों का खर्चा
आवारा पशुओं को पकड़ने, मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजारों की सफाई के लिए दो वर्ष के अनुबंध पर सौ श्रमिक, कचरा परिवहन के लिए ट्रेक्टर निविदा के लिए तेरह करोड़ चालीस लाख रुपए खर्च होंगे। आवारा कुत्तों के बंध्याकरण के लिए भी योजन बन रही है।
महाराजा गंगासिंह को याद किया
बजट में बीकानेर के पूर्व महाराजा गंगा सिंह को भी याद किया। “द बीकानेर स्टेट म्युनिसिपल एक्ट 1923” के सौ वर्ष पूर्ण होने पर अब शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय किया गया है। इसी शताब्दी वर्ष में नगर निगम सौ ऐसी प्रतिभाओं को बीकानेर में आमंत्रित करेगा जो देश और विदेश को गौरवान्वित करते रहे हैं। इसके अलावा बीकानेर शहर की सौ प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
इंदौर का भ्रमण करेंगे बीकानेर के स्टूडेंट्स
सफाई के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए बीकानेर के स्टूडेंट्स को इंदौर का भ्रमण करवाया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स का चयन किया जाएगा। यात्रा का सारा व्यय नगर निगम ही वहन करेगा। बच्चों को पता चलेगा कि शहर को किस तरह साफ सुथरा रखना चाहिए।
सड़क-नाली पर 22 करोड़
शहरी क्षेत्र में सड़क कार्यों के लिए दस करोड़ रुपए, नाली व क्रॉस मिलाने के लिए पांच करोड़, सीवर लाइन के लिए पांच करोड़ रुपए, सीवर लाइन ढक्कन एवं फरौ कवर के लिए दो करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
वल्लभ गार्डन में फिर शुरू होगी खेती
वल्लभ गार्डन में गंदे पानी से सब्जी उगाने पर फिलहाल रोक है लेकिन अब यहां साफ पानी आ रहा है। ऐसे में यह जमीन जल्द ही लीज पर दी जाएगी। इससे निगम का अतिरिक्त आय होने की उम्मीद की जा रही है। इस क्षेत्र में गंदे पानी से सब्जी वर्तमान में भी उग रही है लेकिन निगम इसे साफ पानी का मान रही है।
पुष्करणा सावे पर सिर्फ पचास लाख
नगर निगम ने पुष्करणा समाज के सावे पर महज पचास लाख रुपए का बजट आवंटित किया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस दौरान सड़क, नाली, बिजली सहित अनेक काम होते हैं। इस बार इस कार्य के लिए पचास लाख रुपए का बजट तय किया गया है। जिसे कम माना जा रहा है।
हॉर्डिंग्स का काम ऑनलाइन
नगर विकास न्यास की तरह अब नगर निगम भी हॉर्डिंग्स, मिनी हॉर्डिंग्स, मिनी लाइट पाल, डिवाइडर हॉर्डिंग्स, ट्रेफिक लाइट हॉर्डिंग्स, गेट एंट्री सहित अनेक कार्यों के लिए अब ई बिड होगी। जिससे नगर निगम को इस कार्य से मिलने वाले राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!