बीकानेर में पति ने दिनदहाड़े की पत्नी की हत्या:घर से बाहर निकलते ही पत्थर से सिर फोड़ा; सरकारी अस्पताल में थी नर्स

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में पति ने दिनदहाड़े की पत्नी की हत्या:घर से बाहर निकलते ही पत्थर से सिर फोड़ा; सरकारी अस्पताल में थी नर्स

बीकानेर में एक सरकारी नर्स की उसके पूर्व पति ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। आरोपी घात लगाकर घर के बाहर बैठा था। मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे महिला अपने घर से बाहर निकली तो आरोपी ने अचानक पत्थर से उस पर वार कर दिया। हत्या करने के बाद भागते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामला शहर की सार्दुल कॉलोनी का है।

इसी घर में रहती थी नर्स सुमन चौधरी। घर के दरवाजे से बाहर निकलते ही उसकी हत्या कर दी गई।

इसी घर में रहती थी नर्स सुमन चौधरी। घर के दरवाजे से बाहर निकलते ही उसकी हत्या कर दी गई।

किराये से रहती थी नर्स
सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि सार्दुल कॉलोनी में रहने वाली सुमन चौधरी (40) दोपहर करीब 2:45 बजे घर के बाहर खड़ी थी। इतने में आरोपी कृष्णकांत (43) ने सुमन के सिर पर भारी पत्थर दे मारा, जिससे उसका सिर फट गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुमन बरसिंहसर गांव में स्थित सरकारी अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी थी। वह चूरू के राजगढ़ की मूल निवासी थी। यहां किराए से रहती थी। उसके दो बच्चे हैं जो उसके साथ नहीं रहते। फिलहाल पुलिस ने शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। उसके परिजनों को सूचना की गई है। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

5 साल पहले हो गया था तलाक
पुलिस के अनुसार, 2018 में सुमन और कृष्णकांत का तलाक हो चुका था। कृष्णकांत कोई काम नहीं करता है और नशे का आदी है। पुलिस ने कहा कि वह पहले भी एक बार सुमन की हत्या का प्रयास कर चुका था। मंगलवार दोपहर भी वह घात लगाकर बैठा था। जैसे ही सुमन घर के गेट पर आई, उसने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद सुमन वहीं गिर पड़ी। पूरे चौक में खून बिखर गया। इसके बाद आरोपी कृष्णकांत वहां से फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया हत्या कर भागता कृष्णकांत (सफेद शर्ट में)।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया हत्या कर भागता कृष्णकांत (सफेद शर्ट में)।

घर से कुछ दूरी पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी भागता नजर आ रहा है। इस दौरान कुछ युवक उसकी तरफ इशारा करते हैं, लेकिन वह भागता हुआ वहां से निकल जाता है।

बता दें कि सुमन की ओर से कृष्णकांत पर दहेज का आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज करवाया गया था। इसके बाद 2018 में तलाक हो गया था।

Categories:
error: Content is protected !!