बीकानेर। वार्ड नंबर 68 स्थित पुलिस लाइन गेट के सामने शराब ठेका खोले जाने को लेकर भारी विवाद हो गया। ठेका खोलने का विरोध कर रहे लोगों और ठेकेदार के पक्ष में शामिल लोगों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे थे और ठेके के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार और उसके समर्थक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और गाली-गलौज व मारपीट की।धरना दे रहे लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को परिवाद सौंपते हुए ठेकेदार और उसके लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप लगाए।इस मामले को लेकर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest Posts
- ईसीबी में ‘प्रारम्भ-द्वितीय’ के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, रोमांचक मुकाबलों में विजेताओं ने मारी बाजी

- सोमवार को देशनोक में देवीसिंह भाटी वार्ड-वार कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे

- विशाल सुपर स्पेशलिटी कैंप सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ परामर्श वंदे मातरम टीम

- 100 वर्षों के इतिहास को किया स्मृत, भामाशाहों का हुआ सम्मान..

- बीकानेर में जुंटो की भव्य डीलर मीट, किचन अप्लायंसेज की नई रेंज का प्रदर्शन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


