बीकानेर में फिर बढ़ी बेटियों की संख्या:लिंगानुपात में 14 अंकों का उछाल, पिछले साल कम हो गया था अनुपात

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर में फिर बढ़ी बेटियों की संख्या:लिंगानुपात में 14 अंकों का उछाल, पिछले साल कम हो गया था अनुपात

बीकानेर में लड़के और लड़कियों के अनुपात में सुधार हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार के अनुपात में 14 की बढ़ोतरी हो गई है। वर्ष 2022-23 में एक हजार लड़कों पर 943 लड़कियां थी लेकिन अब ये संख्या बढ़कर 957 हो गई है। पहले भी इन आंकड़ों में कमी और बढ़ोतरी होती रही है।

इस बार जिला कलेक्टर की ओर से अभियान चलाया गया था। अनुपात में सुधार का एक कारण ये भी माना जा रहा है। 2022-23 में जहां लिंगानुपात के घटने की दर कम हुई वहीं वर्ष 2023- 24 में इसमें 14 अंकों के उछाल के साथ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में जिले में 1000 लड़कों के अनुपात में 976 लड़कियों का जन्म हुआ। वर्ष 2020-21 में यह घटकर 971 हो गया। वर्ष 2021-22 के दौरान लिंगानुपात में बड़ी गिरावट आई और जिले का लिंगानुपात मात्र 953 ही रह गया। वर्ष 2023- 24 में जिले का लिंगानुपात बढ़कर 957 हो गया है। वर्ष 2022-23 की तुलना में इसमें 14 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

शक्ति कार्यक्रम का असर
जिला कलेक्टर द्वारा वर्ष 2022 में प्रारंभ किए गए शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य एनीमिया मुक्त बीकानेर के साथ-साथ मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है।

Categories:
error: Content is protected !!