बीकानेर में महिला और युवती को कुत्तों ने नोंचा, देखे विडियो:सड़क पर जा रही लड़की पर किया हमला, बचाने आई महिला को भी गिराया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
महिला और युवती को कुत्तों ने नोंचा,सड़क पर जा रही लड़की पर किया हमला, बचाने आई महिला को भी गिराया

बीकानेर में कुत्तों के एक महिला और युवती पर हमले का मामला सामने आया है। कुत्तों ने हमला कर दोनों को सड़क पर गिरा दिया। फिर नोंच खाया। घटना मंगलवार सुबह पवनपुरी क्षेत्र की है। हादसे में दोनों ही महिलाओं को चोटें आईं हैं। ये पूरी घटना सामने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बीकानेर के पवनपुरी कॉलोनी के सेक्टर चार में दो महिलाएं टहलने निकली थी। सामने से आ रहे आवारा कुत्तों ने पहले भौंकना शुरू किया। इनमें एक कुत्ते ने एक युवती पर सामने से हमला कर दिया। दूसरी महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया। तभी दूसरी तरफ से एक और कुत्ता आया। इसने पहली महिला के कपड़े दांत में पकड़कर खींच लिए। इससे महिला असंतुलित होकर गिर पड़ी।

उसे पहले से पकड़कर बचाने की कोशिश कर रही महिला भी उसके साथ ही सड़क पर औंधे मुंह गिर गई। हादसे में दोनों ही महिलाओं को चोटें आईं हैं। ये पूरी घटना सामने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Categories:
error: Content is protected !!