बीकानेर में मौसम का हाल:दिन का 3 डिग्री लुढ़का पारा, रात में इतना ही बढ़ा…आज से शुरू होगा बारिश-आंधी का दौर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

मौसम का हाल:दिन का 3 डिग्री लुढ़का पारा, रात में इतना ही बढ़ा…आज से शुरू होगा बारिश-आंधी का दौर
बीकानेर

लगातार चार दिन से चल रही लू से मंगलवार काे राहत मिली। 24 घंटे में दिन का पारा 3 डिग्री लुढक गया लेकिन रात में गर्मी ने बेचैन कर दिया। क्याेंकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़ गया। राहत की खबर ये है कि बुधवार से पश्चिमी विक्षाेभ के कारण आंधी, बारिश का दाैर शुरू हाेगा।

मंगलवार काे अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। साेमवार काे ये 44.6 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री था जाे अब 32.4 डिग्री हाे गया। सुबह से उमस भी परेशान कर रही थी क्याेंकि आसमान के ऊपरी सतह पर धुंध सी छाई थी। हवा भी थमी थी। ऊपर से पश्चिमी विक्षाेभ के कारण भी उमस बढ़ गई। सुबह 48 प्रतिशत आर्द्रता थी जाे शाम काे 17 प्रतिशत रह गई।

इसलिए शाम काे उमस और तपिश दाेनाें से राहत मिली। बुधवार काे बादल छाएंगे। हलकी बूंदाबांदी हाेने की आशंका है लेकिन गुरुवार से रविवार तक बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान 40 डिग्री के नीचे जाने की संभावना है। रात का पारा भी 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि ये सब विक्षाेभ के प्रभाव पर निर्भर है। खास बात ये है कि जब से बारिश के दाैर की शुरूआत हाेने की संभावना है उसी दिन से नाैतपा भी शुरू हाेगा।

Categories:
error: Content is protected !!