बीकानेर में लावारिस मिले युवक का अंतिम संस्कार: खिदमतगार खादिम समिति और असहाय सेवा संस्थान ने निभाया आखिरी फर्ज

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=68846 cssclass=””]

बीकानेर। आज लावारिस मिले युवक का ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने अंतिम संस्कार किया।

गत दिनांक 01-01-2024 को सुबह क़रीब 10 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला । जिसे संस्थानों के सेवादारों ने संबंधित पुलिस की निगरानी में शव को उठाकर एम्बुलेंस से पी बी एम अस्पताल पहुँचाया और शव को मोर्चरी में रखवाया था ।
आज दिनांक तक इसके परिजन नहीं मिले। अतः नियमानुसार आज संबंधित पुलिस की निगरानी में निर्देशानुसार जाम पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर बड़ी क़ब्रिस्तान में दफ़नाकर किया अंतिम संस्कार ।।
ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोयेब, ज़ाकिर, नसीम भाई आदि तथा असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, रमज़ान,अब्दुल सत्तार, मो जुनैद ख़ान, लक्ष्मण सिंह राजपूत, आसुराम कच्छावा, रामा ओड़, विजय, जेठाराम तंवर आदि। मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!